राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतीश कुमार ,बीजेपी की बढ़ी परेशानी 

0
117


न्यूज़ डेस्क 
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसकी हरी झंडी भी मिल गई है। खबर के मुताबिक़ जैसे ही 29 जनवरी को यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी उसके एक दिन बाद 30 जनवरी को पूर्णिया में कांग्रेस की बैदि रैली होनी है। इस रैली में नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी विपक्षी दाल भी साथ आएंगे। नीतीश कुमार के इस पहल के बाद इस बात को लेकर चर्चा अब नहीं होगी कि वह बीजेपी के साथ फिर से जा रहे हैं।            

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी और 30 जनवरी को उनकी यात्रा पूर्णिया पहुंचेगी, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इस रैली में महागठबंधन के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

 ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बिहार मीडिया कमेटी के चेयरमैन प्रेमचन्द्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि राहुल गांधी की यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि किशनगंज के रास्ते राहुल गांधी की यात्रा 30 जनवरी को पूर्णियां पहुंचेगी, जहां वे एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे।

प्रेमचन्द्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसके बाद 31 जनवरी को कटिहार में राहुल गांधी की एक और रैली होगी। इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 1 फरवरी को अररिया होते हुए झारखंड की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

 कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी और कुल 425 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा पहले चरण में किशनगंज, पूर्णियां, कटिहार और अररिया से गुजरेगी। जबकि, दूसरे चरण में औरंगाबाद, कैमूर और सासाराम से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here