Homeदेशरमजान में शाम 4 बजे से मुस्लिम कर्मियों को छुट्टी देने पर...

रमजान में शाम 4 बजे से मुस्लिम कर्मियों को छुट्टी देने पर भड़के निशिकांत दुबे

Published on

झारखंड सरकार ने रमजान को लेकर एक आदेश जारी किया है।सरकार के आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने मुस्लिम अधिकारी-कर्मचारियों को रमजान के महीने में बड़ी राहत दी है। इस आदेश में प्रतिदिन शाम चार बजे छुट्टी से की अनुमति से लेकर जुम्मे के दिन नमाज पढ़ने के लिए दोपहर में विशेष छुट्टी का जिक्र है। ऐसे में अब हेमंत सोरेन सरकार के इस फैसले पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया आई है।
झामुमो सरकार के आदेश पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। बीजेपी सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ।

झारखंड सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रमजान के दौरान हर दिन शाम चार बजे से मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस छोड़ने की अनुमति होगी। इसके अलावा रमजान माह के दौरान हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक की विशेष अनुमति होगी। बता दें आदेश में राज्यपाल और संयुक्त सचिव के हवाले से जारी किया गया है।

रमजान साल का नौवां महीना होता है। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का खास महत्व होता है।इस महीने इस्लाम धर्म के लोग पूरी शिद्दत से खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। प्रत्येक दिन रोजा रखने वाले मुसलमान रमजान के आखिरी दिन अल्ला का शक्रिया अदा करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं।

Latest articles

फिल्म क्रिमसन क्रेसेंटद लास्ट क्वार्टर का प्रीमियर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित

डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्रिमसन क्रेसेंट – द लास्ट क्वार्टर का प्रीमियर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया...

ट्रंप के टैरिफ टेररिज्म के बीच भारत ने हथियार और एयरक्राफ्ट डील डाला ठंडा बस्ते में

भारत ने अमेरिकी हथियारों और एयरक्राफ्ट की खरीद की योजना को ठंडे बस्ते में...

Asia Cup 2025 को लेकर भारत के सामने बड़ी चुनौती

टी20 एशिया कप 2025 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है।टूर्नामेंट का आयोजन इस...

महावतार नरसिम्हा’  बन सकती है अबतक की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म

महावतार नरसिम्हा' एक स्लीपर हिट बनकर उभरी है।25 जुलाई को जब फिल्म को रिलीज...

More like this