Homeदेशइंडिया की अगली बैठक दिल्ली में होगी ,लालू यादव ने कहा वे...

इंडिया की अगली बैठक दिल्ली में होगी ,लालू यादव ने कहा वे भी मोदी के ऑफर के लालच में फंस गए थे !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

मुंबई में इंडिया की बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुआ और सबने यही कहा है कि हम सब साथ हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे और एक नए भारत का निर्माण करेंगे। इस बैठक की अगली बैठक दिल्ली में हो सकती है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने यह बात कही है। हालांकि उन्होंने अभी किसी तारीख को घोषणा नहीं की है।    
                   आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कई समितियां और उप समितियां बनाई गई है। हालांकि इंडिया के लोगों पर अभी कोई खुलासा नहीं क्या गया है। सीटों के बटवारे का भी अभी कोई खुलासा नहीं किया है। अब सब आने वाले दिनों में कई और बदलाव हो सकते हैं लेकिन जानकार मान रहे हैं यह ऐतिहासिक दिन था। आज की बैठक को भारतीय राजनीति का टर्निंग पॉइंट भी माना जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि चुनावी परिणाम में इंडिया कितना सफल हो पाता है। जिस तरह के प्रस्ताव इंडिया ने जारी किया है उससे साफ़ हो गया है आने वाले  दिनों में यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।  
  उधर राजद नेता लालू यादव ने अपने अंदाज में बहुत कुछ कह दिया। वह लोगों को हंसाते भी रहे और मोदी सरकार पर चोट भी करते रहे। लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी कहा था कि स्विस बैंकों में काली कमाई की बड़ी रकम जमा है। उन्होंने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का दावा किया था। मोदी सरकार ने लोगों के जनधन खाते खुलवाए थे। मैं भी उस ऑफर के लालच में आ गया। हम पति-पत्नी ने भी अपना खाता खुलवाया। मगर पैसा नहीं आया। मिला क्या? ये आप लोगों को भी मालूम होगा।               

              लालू यादव ने कहा कि आप सभी को याद होगा कि वे कैसे झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सत्ता में आए। उन्होंने मेरा और कई अन्य नेताओं का नाम लिया कि स्विस बैंकों में हमारा पैसा है। पीएम मोदी ने कहा कि वह सत्ता में आएंगे, स्विस बैंकों से पैसा वापस लाएंगे और उस पैसे को देश की जनता के खातों में जमा कराएंगे। मैंने उस तरह का भ्रष्टाचार नहीं किया जो नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और बढ़ावा दे रहे हैं।
               उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के शासन में देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं और विपक्षी दलों के एकजुट नहीं होने के कारण देश को कष्ट उठाना पड़ा। लालू यादव ने कहा कि हम सब एक हैं। जल्द सीट शेयरिंग की शुरुआत करेंगे। इसके लिए मैं अपना नुकसान करने को तैयार हूं। लेकिन राहुल गांधी को विश्वास दिलाता हूं कि देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।लालू यादव ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर हम सभी को गर्व है। लेकिन वैज्ञानिकों से अपील कर रहे हैं कि मोदीजी को सूर्यलोक पहुंचा दें।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...