HomeदेशPaytm पेमेंट्स बैंक को एक और झटका, EPFO ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक...

Paytm पेमेंट्स बैंक को एक और झटका, EPFO ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लिंक EPF अकाउंट की ट्रांजेक्शन को रोका, नहीं कर पाएंगे पेमेंट

Published on

न्यूज डेस्क
अगर आप भी किसी संगठित क्षेत्र में नौकरी करते हैं यह खबर आपके बहुत काम की है। क्योंकि ईपीएफओ ने सभी खाताधारकों को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े खाताधारकों को खाता अपडेट करने के दिशा निर्देश दिये हैं, यदि वे 23 फरवरी तक नियमों को फॅालो नहीं करते हैं तो उनका खाता बंद हो सकता है, इसलिए सभी खाताधारक दिये गए दिशा निर्देशों का पालन करें। आपको बता दें कि यह आदेश भारतीय रिर्जव बैंक के पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विस बैन करने के बाद आया है। ईपीएफओ ने नया बैंक अकाउंट लिंक कराने की समय सीमा भी जारी कर दी गई है।

जानिये क्या है आदेश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक ईपीएफओ ने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े ईपीएफ खातों में लेनदेन करने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भविष्य निधि संगठन ने सभी पीएफ खाता धारकों को पेटीएम से जुड़े अकाउंट में डिपोजिट या क्रेडिट ट्रांजेक्शन करने फैसला लिया है। इसके लिए ईपीएफओ ने 23 फरवरी तक का समय भी खाताधारक को दिया है, ताकि सभी सदस्य निर्धारित तारीख तक अपने खाते को अपडेट कर लें। यदि आपका भी अकाउंट पेटीएम पैमेंट बैंक के साथ लिंक है तो तत्काल अपडेट करां ले अन्यथा कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे।

नहीं मिलेगा एडवांस

8 फरवरी 2024 से ईपीएफओ ने अपने फील्ड कार्यालयों को 23 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड से जुड़ें बैंक खातों पर क्लेम स्वीकार करने की सलाह दी है। अगर आप पीएफ से पैसा निकालने के लिए क्लेम करने के बारे में विचार बना रहे हैं और आपका खाता उसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक करने वाला लिंक है तो आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में नया बैंक खाता जल्द से जल्द अपडेट करा लें। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है।

जानकारी के लिए बता दें आरबीआई ने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी 2024 के बाद जमा और क्रेडिटा लेनदेन बंद करने का निर्देश दिया है। ग्राहक 29 फरवरी 2024 तक पैसा प्राप्त करने और क्रेडिट करने के लिए पेटीएम ऐप का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...