Homeदेशनीरव मोदी का भाई नेहल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, जानें कब आएगा...

नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, जानें कब आएगा भारत?

Published on

13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में भारत को बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में 4 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया है।यह गिरफ्तारी सीबीआई (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है। भारत सरकार के सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की और इसे PNB घोटाले में वांछित आरोपियों को न्याय के कठघरे तक लाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि नेहल मोदी की गिरफ्तारी आधिकारिक रूप से भारत की प्रत्यर्पण मांग के चलते हुई है। यह मांग ईडी और सीबीआई ने संयुक्त रूप से की थी।अमेरिका में दायर अभियोजन पक्ष की शिकायत के अनुसार, नेहल मोदी के प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आपराधिक आरोपों पर हुई है।

नेहल मोदी भारत में PNB घोटाले के मामले में वांछित हैं, जो देश के इतिहास के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक है।सीबीआई और ईडी की जांच में सामने आया है कि नेहल ने अपने भाई नीरव मोदी की मदद से अवैध धन को शेल कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शनों के जरिये इधर-उधर किया। नेहल पर अवैध कमाई को छिपाने और विदेशों में ट्रांसफर करने का आरोप है, जिससे भारत के मनी लॉन्ड्रिंग और फाइनेंशियल अपराध कानूनों का उल्लंघन हुआ।

प्रत्यर्पण मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई 2025 को तय की गई है, जब अमेरिका की अदालत में स्टेटस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।अधिकारियों के अनुसार, नेहल मोदी इस सुनवाई के दौरान जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि अमेरिकी अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करने की बात कही है।

नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने फर्जी गारंटी के जरिये PNB से हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लिया और विदेश भाग गया।उनके खिलाफ भारत और ब्रिटेन में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।अब उनके भाई नेहल की गिरफ्तारी से जांच एजेंसियों को आगे की कार्रवाई में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।नेहल मोदी की गिरफ्तारी भारत की जांच एजेंसियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पैरवी और वित्तीय अपराधों के खिलाफ सख्ती का संकेत देती है।अब देखना यह होगा कि 17 जुलाई की सुनवाई में अमेरिका की अदालत प्रत्यर्पण को लेकर क्या रुख अपनाती है।

Latest articles

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...

बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी

मुंह में छाले का होना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों...

More like this

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...