National Herald मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जब्त की AJL और Young Indian की 750 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति

0
118

विकास कुमार
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस से जुड़े एजेएल और यंग इंडियन की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने सात सौ 51 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति कथित मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जब्त कर ली है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि जब्त की गई संपत्ति में एजेएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित कई जगहों की प्रॉपर्टी है। इसकी कुल कीमत छह सौ 61 करोड़ रुपए है। ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर बयान जारी कर बताया कि न्यूज पेपर के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड और इसकी होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन के खिलाफ के तहत एक आदेश जारी किया गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि एजेएल के पास अपराध से हुई आय अचल संपत्तियों के रूप में है। जो देश में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे कई शहरों में है। इनका मूल्य 661.69 करोड़ रुपए है। वहीं, यंग इंडियन के पास अपराध से प्राप्त आय 90.21 करोड़ रुपये एजेएल के ‘इक्विटी शेयर’ के रूप में है।

ईडी इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं ईडी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि ईडी के एजेएल संपत्तियों की कुर्की की खबरें चुनावों में निश्चित हार से ध्यान हटाने की उनकी हताशा को दिखाती है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी या आईटी बीजेपी की हार को चुनाव में नहीं रोक सकता। ईडी की इस कार्रवाई से सत्ता और विपक्ष में तनाव और भी बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here