Civil Services Day 2026: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सिविल सेवकों के योगदान को सराहा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दिन उन सभी समर्पित अधिकारियों को समर्पित है, जो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से देश की सेवा कर रहे हैं।
“राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका”
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवक देश के विकास की मजबूत कड़ी हैं। वे अपने कर्तव्यपरायणता और जनसेवा की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका योगदान हर क्षेत्र में दिखाई देता है, चाहे वह प्रशासन हो, विकास कार्य हो या आपदा प्रबंधन।
समर्पण और सेवा भाव को नमन
CM ने अपने संदेश में सिविल सेवकों के अथक प्रयासों और सेवा भावना को नमन करते हुए कहा कि उनका समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी इसी तरह देश सेवा में जुटे रहेंगे और भारत को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
क्या है सिविल सेवा दिवस?
हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने वाले अधिकारियों के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

