लोकसभा में नारायण राणे ने तोड़ी भाषा की मर्यादा, बोले- ‘अरे बैठ नीचे…तुम्हारी औकात नहीं है’

0
146

विकास कुमार
‘अरे बैठ नीचे… तुम्हारी औकात नहीं है’….जी हां आप सही सुन रहे हो। ये लहजा एक केंद्रीय मंत्री का है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बिगड़े बोल सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल नारायण राणे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। इसी समय कुछ ऐसा हुआ कि उनका लहजा काफी तल्ख हो गया। नारायण राणे लोकसभा में बोलते समय अपना आपा खो बैठे और साथी सांसद अरविंद सावंत को सख्त अंदाज में बैठने के लिए कहा। उन्होंने अरविंद सावंत से कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ बोलने की उनकी ‘औकात’ नहीं है।

जैसे ही लोकसभा का ये वीडियो वायरल हुआ, नारायण राणे को संसद के अंदर अपने शब्दों के चयन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी के मंत्री ने सड़क के गुंडे की भाषा का इस्तेमाल करते हुए संसद के अंदर धमकी दी और बच गए। जबकि विपक्षी सांसदों को “मोदी सरकार से सवाल पूछने” के लिए निलंबित कर दिया गया है।
वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह आदमी एक मंत्री है। यहां वह इस सरकार के मानक को प्रदर्शित करता हुआ दिखाई दे रहा है और यह कितना नीचे जा सकता है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद अरविंद सावंत ने कहा था कि पीएम मोदी हमें हिंदुत्व सिखा रहे हैं जबकि हम हिंदुत्व के साथ पैदा हुए हैं। जो लोग हिंदुत्व का पालन करते हैं वे पार्टी नहीं छोड़ते। पीएम मोदी ने एनसीपी को ‘नेशनल करप्ट पार्टी’ कहा और फिर वे महाराष्ट्र में सरकार में शामिल हो गए।

सावंत के बयान पर नारायण राणे को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि नारायण राणे के खिलाफ स्पीकर ने कोई एक्शन नहीं लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here