पीएम मोदी ने लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति कैसे रखा? चांद के मालिक नहीं है,भड़के कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

0
109

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रीस के दौरे से लौटने के बाद बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ अहम ऐलान भी किया ।प्रधानमंत्री ने कहा कि चांद की जिस सतह पर चंद्रयान-3 का विक्रम लेंडर उतरा है, उसका नामअब शिव शक्ति होगा। पीएम मोदी के इसी एलन से कांग्रेस नेता राशिद अली भड़क गए हैं।उन्होंने कहा कि हम लैंडिंग पॉइंट के मालिक नहीं है जो नाम रख दें।

हास्यपद है नाम रखना

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा नरेंद्र मोदी जी को यह अधिकार किसने दिया कि वह चंद्रमा की सतह का नाम रख दें ?यह हास्यास्पद है। इस नामकरण के बाद पूरा विश्व हम पर हंसेगा। चंद्रमा की उस जगह पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग हुई है यह बहुत अच्छी बात है और इस पर हमें गर्व है ।जिस पर किसी को शक नहीं होना चाहिए,लेकिन हम चंद्रमा के मालिक नहीं है,उसे लैंडिंग पॉइंट के मालिक नहीं है।ऐसा करना बीजेपी की आदत रही है।जब से वे सप्ताह में आए हैं नाम बदलना उनकी आदत रही है।

नेहरू की बदौलत है इसरो

जब राशिद अल्वी से पूछा गया कि यूपीए शासन के दौरान जहां चंद्रयान एक की लैंडिंग हुई थी, उसका नाम जवाहर पॉइंट रखा गया था, लेकिन बीजेपी कह रही है कि पीएम ने इस लैंडिंग पॉइंट का नाम तो अटल बिहारी वाजपेई या अपने नाम पर नहीं रखा।आपकी सरकार ने जवाहर पॉइंट नाम रखा था।इसका जवाब देते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि आप जवाहर लाल नेहरू की तुलना l नहीं कर सकते हैं। आज इसरो जो कुछ भी है वह पंडित जवाहरलाल नेहरू की बदौलत है ।1962 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई ने इसरो की नींव रखी थी। आप कह सकते हैं कि पंडित नेहरू इसके फाउंडर थे।वह बिल्कुल अलग बात थी, लेकिन मोदी जी इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं।

बीजेपी का हमला

इससे पहले बीजेपी ने शिव शक्ति नाम रखने को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री के लिए देश पहले आता है, जबकि कांग्रेस के लिए परिवार पहले आता है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पुणे वाला ने कहा कि अगर यूपीए होती तो इसका नाम गांधी परिवार के नाम पर हो जाता और उन्होंने चांद पर इंदिरा पॉइंट और राजीव पॉइंट के नाम का ऐलान किया होता। उन्होंने कहा कि चंद्रयान एक की जहां लैंडिंग हुई थी कांग्रेस सरकार ने उसका नाम जवाहर पॉइंट रख दिया।

शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा चंद्रयान-3 का लैंडिंग पॉइंट

इससे पहले बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था, हमने वह किया जो पहले किसी ने नहीं किया था। मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन,वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है।जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां इसरो केंद्र में पूरे देश में लोग उछल रहे पड़े ,वह दृश्य कौन भूल सकता है।कुछ स्मृतियां अमर हो जाती है ,वह फल अमर हो गया। चंद्रमा के जिस हिस्से पर पर हमारा चंद्रयान 3 उतरा है, भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है ।जिस स्थान पर चंद्रयान 3 का लैंडर उतरा है ,अब उसे पॉइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here