Homeदेशराजस्थान की राजधानी जयपुर में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड, भतीजे ने ताई...

राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड, भतीजे ने ताई की हत्या कर शव के 10 टुकड़े किये

Published on

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्रद्धा वॉलकर जैसा सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां भतीजे ने अपनी ताई की हत्या कर उसके शव के 10 टुकड़े करके जंगल में फैंक दिया। ये सनसनीखेज हत्याकांड जयपुर के विधाधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी भतीजे का नाम अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंद दास है।

आरोपी अनुज ने थाना पहुंचकर खुद कराई ताई की गुमशुदगी की रिर्पोट

डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने कहा कि आरोपी अनुज शर्मा ने 11 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बताया कि उसकी ताई गायब हैं। पुलिस को उसके बयानों में कई तरह के विरोधाभास नजर आए।

आरोपी दिल्ली जाना चाहता था,लेकिन ताई ने नहीं दी अनुमति

जानकारी के मुताबिक आरोपी अनुज लंबे समय से इस्कॉन से जुड़ा हुआ था। उसने इस्कॉन से दीक्षा भी ले रखी थी। वो हत्या करने से पहले कीर्तन के लिए दिल्ली जाना चाहता था, लेकिन ताई उसके इस फैसले से नाराज थीं। उन्होंने उसे दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दी, इसी वजह से वह नाराज हो गया और हथौड़े से ताई की हत्या कर दी। मृतक महिला कैंसर से पीड़ित थी। आरोपी की मां की मौत पिछले साल कोरोना के कारण हो गई थी।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि हत्या के आरोपी अनुज शर्मा ने 11 दिसंबर को ही वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने 62 वर्षीय सरोज शर्मा के सिर पर हथौड़े से हमला किया। गंभीर चोट लगने से सरोज शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आरोपी ने मार्बल कटर से की ताई की हत्या

इसके बाद आरोपी अनुज सरोज के शव को घसीट कर बाथरूम में ले गया। आरोपी ने पहले उसने शव को चाकू से काटने का प्रयास किया। लेकिन इसमें सफल नहीं हुआ तो वह मार्बल कटर मशीन लेकर आया। बाद में बाथरूम में मार्बल कटर मशीन से शव के 10 अलग-अलग टुकड़े किए।

पुलिस ने बरामद किये शव के 8 टुकड़े

इन टुकड़ों को अलग-अलग सूटकेश और प्लास्टिक की बोरी में भरकर दिल्ली रोड पर अलग-अलग जगह फेंक दिए। पुलिस ने शव के 8 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। साथ ही मार्बल कटर, बाल्टी, सूटकेस, ट्रॉली बैग और कार को जब्त कर लिया है।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...