HomeदेशMumbai: NCP नेता नवाब मलिक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, वीजा...

Mumbai: NCP नेता नवाब मलिक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, वीजा आवेदन में फर्जीवाड़े का आरोप

Published on

न्यूज डेस्क
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक के बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फराज मलिक के खिलाफ फर्जी वीजा मामले में कुर्ला थाने में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने जांच के दौरान पाया कि नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक और उनकी दूसरी पत्नी हैमलीन द्वारा जमा कराए गए दस्तावेज फर्जी थे।

विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला

पुलिस ने प्राथमिक सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात फराज मलिक और उनकी पत्नी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 465 (जालसाजी),धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), धारा 471 (फर्जी दस्तावेज को असली बताकर उसका इस्तेमाल करना) एवं धारा 34 (सामान्य इरादा) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच आगे जारी है।

पिछले 11 महीने से न्यायिक हिरासत में हैं नवाब मलिक

गौरतलब है कि एनसीपी नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया था और फरार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर से जुड़े दागी भूमि सौदे से उत्पन्न कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले 11 महीनों से हिरासत में है। अपनी गिरफ्तारी से पहले, मलिक सीनियर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के पूर्व जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े को निशाना बनाकर सुर्खियों में आए थे।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this