संकल्प यात्रा के दौरान मुकेश साहनी गंगाजल लेकर कार्यकर्ताओं को दिला रहे हैं संकल्प

0
135

बीरेंद्र कुमार झा

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी गुरुवार को अपने निषाद आरक्षण संकल्प यात्र पालीगंज पहुंचे।इस यात्रा के दौरान संकल्प रथ जिस पड़ाव पर पहुंच रहा है वहां बड़ी संख्या में लोग रथ को देखने और उन्हें सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान सहनी लोगों को बेहतर भविष्य के लिए अपनी पार्टी और अपने बेटा के लिए संघर्ष करने का और अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प भी करवा रहे हैं।

निषाद आरक्षण से कम मंजूर नहीं

गुरुवार को बैरिया से यात्रा शुरू हुई और अब्दुल्लाह चक, संपतचक ,गौरीचक,रामगंज होते हुए मालदारी तक पहुंची। इसके बाद यह यात्रा वीर सिद्धासन धाम, मसौढ़ी देवरिया इशीपुर होते हुए पालीगंज पहुंच गई।इस दौरान प्रत्येक पड़ाव पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया और वीआईपी के पक्ष में लोगों ने जमकर नारे लगाए।इस दौरान सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए साफ संदेश दे दिया कि उन्हें निषाद आरक्षण के अलावा और कोई शर्त मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नहीं बनना, हमें निषाद आरक्षण चाहिए

निषाद आरक्षण के लिए मांग रहे लोगों का सहयोग

उन्होंने लोगों को अपने समाज के लिए संघर्ष करने का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि आज तक आपने तेजस्वी जी,अमित शाह जी और नीतीश कुमार जी को वोट दिए होंगे। लेकिन ये कभी भी आपके परेशानी में नहीं आए। आपके हक अधिकार की बात तक नहीं की।उन्होंने कहा कि आज हम आपके हक और अधिकार के लिए लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि आप अपने बेटे को अपने पार्टी को वोट दीजिए, तभी वह आपका हक और आपका अधिकार दिलाएगा।

हमारा वोट लेकर पीछे हट जाते हैं बड़ी पार्टी के नेता और आरक्षण मांगने पर देते हैं लाठी की मार

उन्होंने कहा कि अगर हमारे पूर्वजों ने अपना नेता बनाया होता, तो आज हमें परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमारा वोट लेकर लोग प्रधानमंत्री बनते हैं ,लेकिन जब आरक्षण और बेटे को नौकरी देने की बात होती है तो पीछे हट जाते हैं और डंडा चलाते हैं।

निषाद आरक्षण लेकर रहेंगे

मुकेश सहनी ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अब हमें अनाज नहीं, बेटे के लिए नौकरी चाहिए और आरक्षण का अपना अधिकार चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि निषाद अब जाग चुका है। अब यह अपना वोट नहीं बेचेगा। जो दोस्त होगा उसे वोट देगा और जो दुश्मन होगा उसे हराने के लिए संघर्ष करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here