नोटों का पहाड़,झारखंड के मंत्री के पीएस और नौकर से ईडी को मिला 20 करोड़

0
105

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष के भ्रष्टाचार को भी एक बड़ा मुद्दा बनाया है। पीएम मोदी ने खुद कई सभाओं में कहा कि उनकी सरकार ने ईडी को भ्रष्टाचार उजागर करने की खुली छूट दे दी है।वहीं दूसरी तरफ विपक्षी राजनीतिक दल ईडी की कार्रवाई को सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा विपक्ष को प्रेदन करने और जनता का ध्यान सरकार की नाकामयाबियों से भटकने मात्र का एक तरीका मानते हैं।इस बीच सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने सुबह- सुबह 9 ठिकानों पर दबिश डाली।राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके सहायक (नौकर) जहांगीर आलम के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है।उनके पास से 20 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हुआ है।नोट गिनने की मशीन के साथ ही कैश वैन भी लायी गयी है। नोटों की गिनती का वीडियो भी सामने आ चुका है। इसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी नकद रुपयों की गिनती करने में लगे हैं। कैश इतना अधिक है कि कर्मचारियों को उसको रखने के लिए 6 अतिरिक्त बक्से लाने पड़े।अब तक नोट गिनने के लिए पांच मशीनें आ चुकी हैं।

9 ठिकानों पर हो रही छापेमारी

न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो रांची के 9 ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। इस संदर्भ में न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रुपयों का ढेर देखा जा सकता है।ईडी ने यह कार्रवाई बीते साल गिरफ्तार हुए झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम से जुड़े मामलों में की है।उन पर कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में भारी अनियमितता का आरोप है। ईडी के मुताबिक इन सरकारी योजनाओं के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग हुई है।

पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर भी पड़े छापे

रांची के जिन 9 ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे हैं, उसमें पथ निर्माण विभाग में कार्यरत सेल सिटी के इंजीनियर विकास कुमार का आवास भी शामिल है। इसके अलावा मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के सहायक जहांगीर आलम, मुन्ना सिंह के बरियातू के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार मुन्ना सिंह, झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल का करीबी है, जबकि जहांगीर आलम के ठिकानों से बरामद कैश की गिनती जारी है।

मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर पड़ा था छापा

गौरतलब है कि ईडी ने बीते साल फरवरी माह में तत्कालीन मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम के 24 ठिकानों छापे मारे थे। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर उनसे पूछताछ शुरू हुई थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। झारखंड के इस मुख्य अभियंता के ठिकानों से 30 लाख रुपये के अलावा 1.50 करोड़ रुपये के जेवरात मिले थे।ईडी को उनके पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का भी पता चला था।

बीजेपी ने बोला हमला

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। उड़ीसा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षियों पर तंज कसा कि झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं।बीजेपी नेता मजिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टचार करना चाहती है।वह पूरे देश को लूटना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस का मकसद ही यही है कि गरीबों को लूट कर अपनी जेबें भरो। इसलिए राहुल गांधी कहते हैं कि हम नहीं डरेंगे

नोटों की हो रही गिनती

जहांगीर आलम के आवास पर ईडी की टीम नोटों की गिनती कर रही है।इसी क्रम में नोट गिनने की एक और मशीन वहां पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here