Homeदेशदेश के कुछ हिस्सों में आज मॉनसून देगा दस्तक ,बारिश की संभावना

देश के कुछ हिस्सों में आज मॉनसून देगा दस्तक ,बारिश की संभावना

Published on

न्यूज़ डेस्क  
भीषण गर्मी और लू की तपिश के बीच देश को कुछ हिस्सों को आज राहत मिलने के उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार यानी आज केरल के तट पर और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे सकता है। इस दौरान बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मॉनसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मॉनसून के जल्दी आने का एक कारण हो सकता है। केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है। यहां मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर और असम में मॉनसून के आगमन की सामान्य तिथि पांच जून है। 
आईएमडी ने बताया कि इस अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this