Homeदेशडाकघर में खाता खुलवाने के लिए बढ़ी महिलाओं की भीड़ ,इंडिया गठबंधन...

डाकघर में खाता खुलवाने के लिए बढ़ी महिलाओं की भीड़ ,इंडिया गठबंधन की जीत की बढ़ी सम्भावना !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
अभी सातवे और अंतिम चुनाव एक जून को होने हैं लेकिन  देश के कई हिस्सों के डाकघरों में महिलाये तेजी से खाता खुलवाने के लिए उमड़ रही है उससे साफ़ जाहिर हो रहा है कि चार जून के बाद देश की सत्ता और सरकार बदल सकती है। महिलाओं की डाकघर में बढ़ी देखते हुए इंडिया गठबंधन की जीत की सम्भावना के रूप में देखा जा रहा है। 
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आम तौर पर खाली रहने वाले जनरल पोस्ट ऑफिस  में ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ खाते खुलवाने के लिए महिलाओं की अभूतपूर्व भीड़ देखी जा रही है।

डाक घर में खाते खुलवाने आ रही महिलाओं को उम्मीद है कि यदि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार आयी तो उनके खातों में प्रति माह 8,500 रुपये की धनराशि जमा की जाएगी।

देश में लोकसभा चुनाव अभी जारी हैं, लेकिन महिलाएं डाक घर में खाता खुलवाने के लिए लंबी कतारों में लगी हैं। इन महिलाओं में से अधिकतर महिलाएं अल्पसंख्यक समुदाय की हैं।

उनमें से कुछ महिलाओं का मानना है कि ‘‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’’ (आईपीपीबी) खाता खुलवाने से उन्हें हर महीने 8,500 रुपये मिलने की गारंटी होगी।

डाक घर में खाता खुलवाने आई एक महिला ने बताया कि वह सुबह-सुबह ही कतार में लग गई थी। 

एक अन्य महिला ने बताया कि उसके मोहल्ले में सभी लोग कह रहे हैं कि खाता खुलने के दिन से ही पैसा आना शुरू हो जाएगा, इसलिए वह भी खाता खुलवाने आई है।

जीपीओ-बेंगलुरु के मुख्य पोस्ट मास्टर एच एम मंजेश ने संवाददाताओं से कहा कि लोग इस विश्वास के साथ खाते खुलवाने के लिए डाक घर आ रहे हैं कि डाक विभाग उनके खातों में 2,000 रुपये या 8,500 रुपये जमा करेगा।

मंजेश ने कहा, ‘‘दरअसल यह एक अफवाह है। किसी ने यह अफवाह फैलाई है। डाक विभाग उन्हें कोई धन राशि नहीं देगा। हालांकि, इस खाते का इस्तेमाल किसी भी तरह के ऑनलाइन लेनदेन या फिर प्रत्यक्ष लाभ (अंतरण) योजना के लिए किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने उपभोक्ताओं को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया है।

मुख्य पोस्ट मास्टर ने कहा, ‘‘हमने कुछ पोस्टर भी प्रदर्शित किए हैं। इसके बावजूद, ग्राहक अनुरोध कर रहे हैं कि हम उनके लिए आईपीपीबी खाते खोलें।’’

उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ थी कि जीपीओ भवन के बाहर खुले आसमान के नीचे और अधिक काउंटर खोले गए।
बता दें कि कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता में आने पर महालक्ष्मी योजना शुरू करने का वादा किया है जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे  श्रेणी के परिवारों की महिला मुखियाओं के खाते में सीधे 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे।

Latest articles

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...

बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी

मुंह में छाले का होना एक आम समस्या है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों...

More like this

असली न्याय कहां मिलता है, CJI सूर्यकांत ने एक लाइन में बता दिया

#CJI #SuryaKant #explanation# oneline #real #justice i देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने दिल्ली...

बिहार में NEET छात्रा की मौत : आखिरी कॉल मां को… फिर मोबाइल स्लीप मोड में! क्यों?

छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद राज्य की राजनीति भी तेज हो गई है,...

फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम

डिजिटल पेमेंट ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दी है। किसी को पैसे भेजने...