Homeटेक्नोलॉजीखाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

Published on

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं, उतनी ही तेजी से लोग उनके शिकार भी बन रहे हैं। अब तक आपने OTP, फर्जी लिंक या KYC अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में सुना होगा, लेकिन अब साइबर अपराधियों ने एक नया और ज्यादा खतरनाक तरीका अपना लिया है। इसमें न तो आपसे पैसे मांगे जाते हैं और न ही कोई लिंक भेजा जाता है।उल्टा, आपके खाते में पहले पैसे डाले जाते हैं और फिर उसी बहाने पूरा बैंक अकाउंट साफ कर दिया जाता है।

इस नये स्कैम में ठग सबसे पहले पीड़ित के खाते में एक छोटी रकम ट्रांसफर करते हैं। इसके तुरंत बाद फोन पर मैसेज या कॉल आता है कि आपके खाते में पैसे क्रेडिट हुए हैं। कई बार मैसेज बिल्कुल बैंक अलर्ट जैसा होता है, जिससे शक की गुंजाइश ही नहीं लगती। इसके बाद कॉल करने वाला खुद को बैंक कर्मचारी या गलती से पैसे भेजने वाला व्यक्ति बताता है और कहता है कि बैलेंस चेक कर लीजिए या पैसे वापस करने में मदद कर दीजिए।

यहीं पर लोग सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं। कॉल पर बात करते हुए जैसे ही कोई व्यक्ति अपने मोबाइल बैंकिंग या UPI ऐप में जाकर PIN डालता है, असल में वह किसी पेमेंट रिक्वेस्ट को मंजूरी दे देता है।इसी एक पल में ठग को खाते से पैसे निकालने की अनुमति मिल जाती है। कुछ ही सेकेंड में खाते से बड़ी रकम निकल जाती है और पीड़ित को समझ ही नहीं आता कि यह सब कैसे हुआ।

इस ठगी की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसमें लालच नहीं, बल्कि ईमानदारी को निशाना बनाया जाता है।लोग सोचते हैं कि गलती से आए पैसे लौटाना सही काम है।साथ ही, “पैसे क्रेडिट हुए” वाला मैसेज देखकर भरोसा भी जल्दी बन जाता है। ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि पैसे मिलने के लिए कभी भी UPI PIN की जरूरत नहीं होती।
अगर आपके खाते में अचानक पैसे आ जाएं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। न तो किसी अनजान कॉल पर भरोसा करें और न ही बताए गए तरीके से PIN डालें। बैंक या UPI से जुड़ा कोई भी कर्मचारी कभी फोन पर PIN नहीं मांगता। सही तरीका यह है कि सीधे अपने बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन या ब्रांच से संपर्क करें और वहीं से समाधान लें।

अगर गलती से आपने PIN डाल दिया है और खाते से पैसे निकल गए हैं, तो एक मिनट भी बर्बाद न करें. तुरंत बैंक को सूचना दें और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करें। इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराना भी जरूरी है। जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा रहती है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

  चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

  चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...