Homeदेशखुद के लिए ₹8000 करोड़ का विमान खरीद लेते हैं मोदी, लेकिन...

खुद के लिए ₹8000 करोड़ का विमान खरीद लेते हैं मोदी, लेकिन ओल्ड पेंशन पर चुप्प

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
राजस्थान के दौसा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने लिए 8000 करोड रुपए का विमान खरीद लेते हैं, 27000 करोड रुपए में नई संसद भवन बना लेते हैं,लेकिन पुरानी पेंशन योजना पर करते हैं कि पैसा नहीं है।बीजेपी के नेता सबसे अपने मान सम्मान को देखते हैं, जनता को नहीं देखते हैं। भरोसा करके पीएम मोदी को वोट दिया।आपकी उम्मीद थी जीवन के सफर में आपकी मदद करेंगे।लेकिन कुछ हुआ नहीं। प्रियंका गांधी दौसा जिले की सीकराय में सभा को संबोधित कर रही थी।केंद्र की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन कंपनियों से आपको रोजगार मिल सकता था, उन्हें बीजेपी की केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपतियों को बेच दिया हैं।प्रदेश सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे हैं, क्योंकि केंद्र सरकार महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है।राजस्थान सरकार ने यहां के लोगों का जीवन आसान बनाया है।

देश की संपत्ति बेच दी अपने उद्योगपति मित्रों के हाथ

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि इनलोगो ने देश की सारी संपत्ति अपने औद्योगिक मित्रों के हाथ बेच दी है।देश में महंगाई है,बेरोजगारी है, राजस्थान में हमारी सरकार को मंहगाई राहत सिविर लगाने पड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि एक अच्छा नेता वही होता है, जो वर्तमान और भविष्य के बारे में सोचता हो।अतीत में जाकर हम लोगों का जीवन बेहतर नहीं बना सकते हैं ।आप सब माता और बहनें अपना काम छोड़कर आई हैं। इस समय खेतों में काम चल रहा है ,इसके बावजूद आई हैं।इसके लिए आपको धन्यवाद।

ईआरसीपी को लेकर सिर्फ जुमलेबाजी की

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के लिए बहुत से लोगों ने संघर्ष किया है। आज हमारे लिए सोचना जरूरी है कि सरकार क्या करेगी सरकार से जीवन की मुश्किल कम करने की उम्मीद करते हैं, जिससे बच्चों का भविष्य सुखद हो सके।असली नेता अतीत की नहीं आगे की बात करते हैं। देश में कमर तोड़ महंगाई है।राजस्थान सरकार ने आप लोगों की मदद की महंगाई राहत कैंप लगाए, बेरोजगारी दूर करने के लिए योजनाएं लाई।अहंकार के राजनीति आगे नहीं ले जा सकती है। बेरोजगारी ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है। ईआरसीपी जनजागरण यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सिर्फ जुमलेबाजी की है।

राजेश पायलट को किया याद

प्रियंका गांधी ने भाषण के प्रारंभ में सचिन पायलट के पिता स्वर्गीय राजेश पायलट को याद किया।सभा के संविधान से पहले पश्चिमी राजस्थान के दौसा के सिकराय पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने मीणा संस्कृति की प्रतीक माने जाने वाली पीली लुगड़ी पहनाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया।इस दौरान जनसभा में जोरदार तालियां बजती रही।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली से ही प्रियंका गांधी के साथ हेलीकॉप्टर में आए थे।उनके साथ धीरज गुर्जर भी वहां मौजुद थेउन्होंने पीली लुगड़ी बनाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...