विश्व पर्यटन पर दिखा ‘मोदी मैजिक’, गूगल सर्च पर लक्षद्वीप ने रचा इतिहास; बीस सालों का उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड छुआ

0
260

न्यूज डेस्क
पीएम मोदी ने 2 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा कर यहां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। पीएम मोदी ने एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए कहा कि उन्हें लक्षद्वीप को भी एक बार के लिए अपनी सूची में शामिल करना चाहिए।

पीएम मोदी की इस अपील के बाद 20 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गूगल में पूरी दुनिया में लक्षद्वीप को सर्च किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एनएआई के मुताबिक लक्षद्वीप के प्रति दुनिया भर में बढ़ी लोगों की इस रुचि की एक बड़ी वजह पीएम मोदी का विजिट है।

इधर Make my trip की तरफ से ट्वीटकर जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद इस जगह की खोज में 3,400 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं इक्सिगो (Ixigo) के सह-संस्थापक आलोक बाजपेयी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर बताया कि पिछले 3-4 दिनों में लक्षद्वीप की सर्च करने वालों कि संख्या में 2,900 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी बीच सोमवार को भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी EaseMyTrip ने घोषणा की है कि उसने विवाद के बाद मालदीव की उड़ानों के लिए सभी बुकिंग निलंबित कर दी हैं

उल्लेखनीय है कि मालदीव के मंत्री के साथ-साथ अन्य कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों की ओर से पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बारे में अपमानजनक और भद्दी टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद पैदा हो गया था, जिससे द्वीपसमूह में लोगों की रुचि और अधिक बढ़ने की भी संभावना है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद लक्षद्वीप सोशल मीडिया ट्रेंड कर रहा है। उधर मालदीव की ओर से आई टिप्पणी के बाद तो ये मामला गूगल समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here