शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश ने हर पांच साल में सरकार बदलने के रिवाज कायम रहा है और पांच साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। हिमाचल प्रदेश ने 1985 के बाद से किसी भी मौजूदा सरकार को सत्ता में वापस नहीं लाया है।
Counting for the Himachal Pradesh Assembly election concludes. Congress wins 40 seats, BJP gets 25 seats and Independents get 3 seats.#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/NH7i6FsQqY
— ANI (@ANI) December 8, 2022
कांग्रेस ने कुल 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी एक दल या गठबंधन को 35 सीटों की जरूरत होती है। भाजपा ने इस चुनाव में 25 सीटें जीती है। भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
CM जयराम ठाकुर ने स्वीकारी हार
लोकतंत्र की सबसे बड़ी खासियत है कि जनमत का सम्मान होना चाहिए। हमने जनमत का सम्मान किया है। मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है: हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर pic.twitter.com/fyKGPEu1ct
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
निवर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रतिकूल जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले पांच वर्षो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से परे राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमियों का भी विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे।
Outgoing Himachal Pradesh CM Jairam Thakur tenders his resignation to Governor RV Arlekar. pic.twitter.com/gEjUY6R9z4
— ANI (@ANI) December 8, 2022
BJP के कई मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना
भाजपा सरकार में मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज, राम लाल मारकंडा, सरवीन चौधरी, राकेश पठानिया, गोविंद ठाकुर, वीरेंद्र कंवर और राजीव सैजल सहित कई निवर्तमान मंत्री चुनाव हार गए।
जयराम ठाकुर ने लगातार छठी बार दर्ज की जीत
जयराम ठाकुर (57) ने मंडी में अपने गढ़ सिराज को बरकरार रखा, जहां से उन्होंने लगातार छह चुनाव – 1998, 2003, 2007, 2012, 2017 और 2022 – कांग्रेस के चेत राम पर 22,000 से अधिक मतों के अंतर से जीते।
PM मोदी ने हिमाचल के लोगों को दिया धन्यवाद
चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि मैं भाजपा के लिए स्नेह और समर्थन के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हम आने वाले समय में राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करने और लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए काम करते रहेंगे।
I thank the people of Himachal Pradesh for the affection and support for the BJP. We will keep working to fulfil the aspirations of the state and raise people’s issues in the times to come. @BJP4Himachal
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
राहुल गांधी ने कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल के मतदाताओं को दिया धन्यवाद
हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।
फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जिन्होंने राज्य में प्रचार नहीं किया, ने कांग्रेस की जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का हार्दिक धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत और लगन वास्तव में इस जीत के लिए शुभकामनाओं की पात्र है। मैं आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं, जनता से किया गया हर वादा पूरा होगा।

