Homeदेशमोदी सरकार जारी करेगी 100 रुपए का सिक्का , सिक्के पर लिखा...

मोदी सरकार जारी करेगी 100 रुपए का सिक्का , सिक्के पर लिखा होगा “मन की बात 100”

Published on

न्यूज डेस्क
केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही सौ रुपए का सिक्का जारी करेगी । इसकी तैयारी भी को जा रही है । जानकारी के मुताबिक इस सिक्के पर मन को बात 100 भी लिखा होगा । बता दें कि पीएम मोदी 2014 से ही मन की बात कार्यक्रम रेडियो पर करते रहे हैं । इस कार्यक्रम में पीएम देश की सामाजिक ,आर्थिक बातों को चर्चा करते हैं और लोगों की राय भी लेते हैं । यह सरकार का बड़ा कार्यक्रम है । पीएम जनता से तो सीधे जुड़ते ही हैं ,जान समस्याओं पर भी चर्चा करते हैं ।

खबर के मुताबिक मन की बात कार्यक्रम का अब 100 एपिसोड पूरा होना है । इसी सौ एपिसोड के पूरा होने के उपलक्ष्य में सौ का सिक्का जारी किया जाएगा । सिक्के पर ‘मन की बात 100’ लिखा होगा । सिक्के पर माइक्रोफ़ोन भी बना होगा और 2023 अंकित होगा ।

बता दें कि 30 अप्रैल को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का प्रसारण होगा । इसको लेकर बीजेपी की तरफ से भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं ।बीजेपी ने एक लाख से भी अधिक बूथ पर इसका प्रसारण सुनाने की योजना बनाई है ।साथ ही पार्टी चाहती है कि दुनिया भर में भी इसका प्रसारण किया जाए । बीजेपी का कहना है कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में है, इस कारण इसे दुनिया भर में प्रसारित किया जाए ।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने देश भर के जिन लोगों का ज़िक्र इस कार्यक्रम में किया है, उन्हें भी 30 अप्रैल को जोड़ने की योजना है । इसके लिए बीजेपी के सीएम और वरिष्ठ नेता भी साथ रहेंगे । हर लोकसभा क्षेत्र में सौ जगहों पर सौ लोग मन की बात सुनेंगे । पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनका उल्लेख पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया है । पीएम मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो प्रसारण की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को दशहरे पर हुई थी ।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this