मोदी सरकार ने जारी किया श्वेत पत्र ,यूपीए सरकार के घोटालों की चर्चा

0
111

न्यूज़ डेस्क
कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पत्र लाने की बात कर रही है तो मोदी सरकार ने आज श्वेत पत्र जारी कर यूपीए सरकार की बखिया उघेड़ दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्वेत पत्र जारी किया है जिसमें यूपीए सरकार के कई घोटालों का जिक्र है।

इसके अलावा मोदी सरकार के 10 साल और यूपीए सरकार के 10 के कार्यकाल की समीक्षा की गई है। इस श्वेत पत्र में मोदी सरकार की ओर से यूपीए कार्यकाल में किए गए कई कथित घोटालों को उजागर किया गया है। वहीं, व्हाइट पेपर के विरोध में कांग्रेस ‘ब्लेक पेपर’ लाने की बात कर रही है। इस पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे चर्चा होगी।

वहीं, राज्यसभा में भी श्वेत पत्र पर शनिवार को चर्चा होनी है। इस ‘श्वेत पत्र’ में मोदी सरकार की ओर कहा गया है कि 10 साल के कार्यकाल में यूपीए ने देश की इकोनॉमी को कैसे नॉन-परफॉर्मिंग बना दिया। इसमें बताया गया है कि कैसे अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में एक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी गई और उसे यूपीए ने अपने 10 साल के कार्यकाल में लगभग ध्वस्त कर दिया था।

श्वेत पत्र में आगे कहा गया है कि एनडीए की रखी मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव को कैसे यूपीए के कार्यकाल में लगभग ध्वस्त हो गयी थी। इसमें रेखांकित किया गया है कि साल 2009 से लेकर 2014 के बीच महंगाई कैसे आसमान छुई और आम आदमी को इसका खामियाजा कैसे भुगतना पड़ा।

श्वेत पत्र में कहा गया है कि यूपीए सरकार ने देश की आर्थिक नींव कमजोर की। यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में रुपये में भारी कमी दर्ज हुई। बैंकिंग सेक्टर संकट में था। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई थी।भारी कर्ज लिया गया था। और राजस्व का मनमाना प्रयोग किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here