मोदी-जिनपिंग साथ साथ,ब्रिक्स सम्मेलन के बीच 50 मिनट चली हाई प्रोफाइल बातचीत

0
4

दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के बीच भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच करीब 50 मिनट द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात भारत-चीन संबंधों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। हाल के वर्षों में सीमा विवाद के कारण रिश्तों में आए तनाव के बाद दोनों देश संबंधों में सुधार की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इस बातचीत से निकलने वाले संदेश पर देश और दुनिया की नजर टिकी हुई है।

मोदी और जिनपिंग की बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC की स्थिति अहम मुद्दा हो सकती है। सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के साथ दोनों देशों के बीच बने सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने पर चर्चा की उम्मीद है। भारत लगातार कहता रहा है कि सीमा पर शांति और सामान्य स्थिति दोनों देशों के व्यापक संबंधों के लिए जरूरी है।

बैठक में सीमा के अलावाव्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। भारत और चीन दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और दोनों के बीच आर्थिक संबंधों का व्यापक असर पड़ता है। ऐसे में व्यापार और निवेश को लेकर किसी सकारात्मक संकेत को अहम माना जाएगा।

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश लंबे तनाव के बाद संवाद और रिश्तों में सुधार की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व की यह बातचीत आपसी भरोसा बढ़ाने और भविष्य के रिश्तों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

यह बातचीत दिल्ली में हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन के बीच हो रही है, जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। ऐसे में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का असर भारत-चीन संबंधों से आगे वैश्विक कूटनीति पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया की प्रमुख शक्तियां इस बातचीत से निकलने वाले संकेतों पर नजर रख रही हैं।

मोदी और जिनपिंग की बातचीत के बाद सामने आने वाला बयान और दोनों पक्षों की ओर से दिए जाने वाले संकेत बेहद महत्वपूर्ण होंगे। खासकर LAC, सीमा पर शांति, व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर अगर कोई सकारात्मक बात सामने आती है तो इसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम कदम माना जाएगा। फिलहाल दिल्ली में चल रही इस हाई प्रोफाइल बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here