Homeदेशविपक्षी एकता की बैठक में हिस्सा लेंगे MK Stalin, Tejashwi Yadav ने...

विपक्षी एकता की बैठक में हिस्सा लेंगे MK Stalin, Tejashwi Yadav ने तमिलनाडू के मुख्यमंत्री को मना लिया

Published on

विकास कुमार
पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी शामिल होंगे। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चेन्नई में सीएम स्टालिन से मुलाकात की। तेजस्वी के साथ नीतीश बाबू के बेहद करीबी नेता संजय झा भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने स्टालिन को विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने का न्योता दिया। तेजस्वी यादव के निमंत्रण को स्टालिन ने स्वीकार कर लिया। स्टालिन के विपक्षी बैठक में शामिल होने से नीतीश कुमार की छवि में निखार आया है। साथ ही दक्षिण भारत में भी विपक्षी एकता अब आकार लेते दिखने लगा है।

वहीं तेजस्वी यादव ने चेन्नई में तमिलनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तेजस्वी ने करुणानिधि को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तेजस्वी ने कहा कि करुणानिधि के बताए रास्ते पर ही बिहार में सोशल जस्टिस वाली सरकार चल रही है।

पहले चर्चा थी कि स्टालिन कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद उनकी नाराजगी दूर हो गई है। विपक्षी दलों की बैठक में स्टालिन का हिस्सा लेना नीतीश बाबू की मुहिम की सफलता का प्रतीक बन जाएगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this