Homeदेश50 s की लेजेंड मीना कुमारी की अनटोल्ड लव स्टोरी जल्द दिखेगी...

50 s की लेजेंड मीना कुमारी की अनटोल्ड लव स्टोरी जल्द दिखेगी सिनेमा घरों में

Published on

मीना कुमारी, जिन्हें हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक माना जाता है, उनकी लव स्टोरी पर आधारित एक बायोपिक का ऐलान हुआ है।सारेगामा और बिलाल अमरोही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया।ये फिल्म मीना कुमारी और उनके पति, प्रोड्यूसर कमाल अमरोही की जिंदगी और उनकी अनटोल्ड स्टोरी पर आधारित होगी।

इस फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें मीना कुमारी की पुरानी तस्वीरें दिखाई गई हैं।इन तस्वीरों के साथ उर्दू में लिखे कुछ लेटर भी दिखाए गए हैं।वीडियो के बैकग्राउंड में मीना कुमारी की आवाज सुनाई देती है, और कमाल अमरोही की भी।इस वीडियो में मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा का एक सीन भी दिखाया गया है, और कैप्शन में लिखा है, “एक फिल्ममेकर… एक म्यूज… उनकी किस्मत से जुड़ी प्रेम कहानी… एक सपना जो मरने से इनकार कर गया… एक प्रेम जो कब्र के पार भी जीवित रहा।

इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद कई फैंस ने प्रतिक्रिया दी है।दीया मिर्जा ने कमेंट किया, “वाह प्रेयर और दिल वाले इमोजी) एक फैन ने लिखा, “श्रृद्धा कपूर को मीना के रूप में कास्ट करो (रोने और दिल वाले इमोजी)!” कई अन्य फैंस ने भी श्रृद्धा को इस भूमिका के लिए परफेक्ट बताया।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा कि यह फिल्म कमाल और मीना की 20 साल की जर्नी को दिखाएगी, जिसमें उनकी पहली मुलाकात से लेकर ‘पाकीजा’ की मेकिंग और रिलीज तक की कहानी होगी।सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, जिन्होंने ‘महाराज’ और ‘हिचकी’ जैसी फिल्में बनाई हैं, इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल, भवानी अय्यर और कौसर मुनीर जैसे बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी और इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा।फिलहाल कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है।

मीना कुमारी, जिनका असली नाम महजबीन बानो था, ने ‘बैजू बावरा’, ‘परिणीता’, ‘दिल अपना और प्रीत पराई’, ‘काजल’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’ और पाकीजा जैसी क्लासिक फिल्मों में काम किया।14 फरवरी 1952 को मीना ने कमाल अमरोही से गुपचुप शादी की थी।कमाल अमरोही एक जाने-माने फिल्ममेकर और लेखक थे।फिल्म 2026 में रिलीज किया जाएगा।फिलहाल कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...