Homeदेशमुस्लिम वोट को लेकर कई क्षेत्रीय पार्टियों को कांग्रेस से परेशानी !

मुस्लिम वोट को लेकर कई क्षेत्रीय पार्टियों को कांग्रेस से परेशानी !

Published on


न्यूज़ डेस्क

 इंडिया गठबंधन के भीतर भी अब कई पार्टियों को कांग्रेस के बढ़ते कदम से परेशानी हो रही है। जिन क्षेत्रीय दलों को लग रहा था कि मुस्लिम वोट पर सिर्फ उनका ही राज है अब उन्हें भी यह लगने लगा है कि कांग्रेस भी इस वोट बैंक में सेंध लगा रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस भी इस वोट बैंक में हिस्सेदारी ले सकती है। और ऐसा हुआ तो क्षेत्रीय पार्टियों की परेशानी बढ़ सकती है।    
          मुस्लिम वोट की राजनीति करने वाली पार्टियों की परेशानी ज्यादा है क्योंकि उनको लग रहा है कि कांग्रेस वापस मुस्लिम वोट क्लेम कर सकती है और अगर ऐसा हुआ तो कई प्रादेशिक पार्टियों की राजनीति बहुत कमजोर हो जाएगी। प्रादेशिक पार्टियों के मन में यह आशंका कर्नाटक के चुनाव नतीजों से पैदा हुई, जहां मुस्लिम मतदाताओं ने एचडी देवगौड़ा की पार्टी को छोड़ कर एकमुश्त वोट कांग्रेस को दिया। ध्यान रहे उसके बाद ही कांग्रेस को साथ लेकर विपक्षी गठबंधन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। कांग्रेस ने भी इस बात को समझा है इसलिए वह अभी विपक्षी पार्टियों को ज्यादा तरजीह नहीं दे रही है।
               कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियों की नजर तेलंगाना के विधानसभा चुनाव पर है। प्रादेशिक पार्टियों को पता है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है इसलिए मुस्लिम को वहां कोई दुविधा नहीं है। वह कांग्रेस को वोट देगा। लेकिन तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति के साथ साथ मुस्लिम मतदाताओं के पास असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया एमआईएम का भी विकल्प है। अगर इनको छोड़ कर मुस्लिम मतदाता कांग्रेस को वोट देते हैं, जिसकी संभावना चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में बताई जा रही है तो वह गेमचेंजर होगा। इसका मतलब होगा कि भाजपा से लड़ने के लिए मुस्लिम मतदाताओं की पहली पसंद कांग्रेस है। इसका असर कई राज्यों की राजनीति में दिखेगा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में इसका असर होगा और तभी इन राज्यों के प्रादेशिक क्षत्रप किसी न किसी रूप में कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...