महाठग किरण पटेल के बंगले की तलाशी में गुजरात पुलिस को मिले कई आपत्तिजनक कागजात

0
147

न्यूज डेस्क
गुजरात पुलिस की अपराध शाखा को महाठग किरण पटेल के अहमदाबाद स्थित बंगले से कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। किरण पटेल और उसकी पत्नी मालिनी पटेल के आवास की तलाशी पुलिस ने की है। इस तलाशी में कई कई बैंकों के खातों और फर्जी स्टांप पेपर की बरामदगी भी हुई है।

बता दें, बंगले के मालिक जगदीश चावड़ा की शिकायत के बाद सोमवार को तलाशी शुरू की गई। शिकायत में कहा गया कि पटेल ने बंगले के नवीनीकरण का वादा करके उनसे 35 लाख रुपये लिए थे। उसने खुद को राजनीतिक प्रभाव वाले एक शीर्ष अधिकारी के रूप में पेश किया था। लेकिन पटेल और उसकी पत्नी ने संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि मामला और उसकी संपत्ति अभी भी जांच के दायरे में है। तलाशी के दौरान पुलिस को बंगलों की चाबियों के अलावा कई आपत्तिजनक सामान भी मिले, इसमें नीलकंठ बंगलों की योजना की एक फोटोकॉपी और बंगलों में आयोजित ‘वास्तु पूजा’ के निमंत्रण पत्र शामिल हैं।

इसके अलावा, उन्हें पटेल के कब्जे से पांच बैंक खाते और फर्जी स्टांप पेपर मिले। एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक और दो अन्य बैंकों का विवरण अपराध शाखा द्वारा नहीं दिया गया। अपराध शाखा द्वारा इन बैंकों और लेनदेन के सभी विवरण मांगे जा रहे हैं।

बता दें, पटेल को अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में ट्रांसफर वारंट पर अहमदाबाद लाया गया था। उसने प्रधान मंत्री कार्यालय के साथ एक शीर्ष अधिकारी होने का दावा किया था और जम्मू और कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा कवर भी हासिल किया था। हालांकि, बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था, तब से वह न्यायिक हिरासत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here