Homeदेशकेंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में मर्डर से मचा हड़कंप, मंत्री...

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में मर्डर से मचा हड़कंप, मंत्री के बेटे की पिस्टल से दोस्त के सिर में मारी गई गोली

Published on

विकास कुमार
मोदी सरकार में मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर में एक युवक की हत्या जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। मृत युवक का शव कमरे में बेड के पास मिला है। उसके सिर पर गोली मारी गई है। इस खौफनाक वारदात को मंत्री के बेटे विकास उर्फ आशू की लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया गया है। शव के पास से ही पुलिस ने पिस्टल बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त तीस साल के विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई है।

वहीं मृतक के भाई ने बताया कि ज्यादातर वक्त विनय मंत्री के बेटे विकास के साथ रहता था। उन्होंने कहा कि विनय श्रीवास्तव को साजिश के तहत मारा गया है। उन्होंने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी राहुल राज ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।

वहीं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने हत्या में किसी भी साजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि बेटा फ्लाइट से दिल्ली गया था और दूसरे राज्य में लाइसेंस मान्य न होने से घर पर ही पिस्टल छोड़ गया था। हालांकि पुलिस की जांच में ही हत्यारे का पता लगेगा। लेकिन जो लोग मौका ए वारदात पर मौजूद थे पहला शक उन्हीं लोगों पर जाता है। लेकिन किसी केंद्रीय मंत्री के घर इस तरह से मर्डर होना अपने आप में कई अहम सवाल खड़े करता हैं।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this