Homeदेशमनोज सोनी बने संघ लोकसेवा  आयोग के नए अध्यक्ष !

मनोज सोनी बने संघ लोकसेवा  आयोग के नए अध्यक्ष !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

अंतर्राष्ट्रीय राजनीति शास्त्र के विद्वान रहे मनोज सोनी को यूपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है  सोनी ने आज  अपने पद की शपथ भी ले ली है। यूपीएससी के सदस्य के रूप में 28 जून, 2017 को शपथ लेने वाले सोनी पांच अप्रैल, 2022 से ही संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे थे। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, आयोग की वरिष्ठ सदस्य स्मिता नागराज ने सोनी को यूपीएससी के अध्यक्ष रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।             
 यूपीएससी की मुख्य जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए परीक्षाएं लेना है। आयोग के अध्यक्ष के साथ उसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। फिलहाल आयोग में पांच पद रिक्त हैं। यूपीएससी का सदस्य नियुक्त होने से पहले सोनी तीन बार कुलपति रह चुके हैं।
           आधिकारिक बायोडाटा के अनुसार, वह एक अस्त, 2009 से 31 जुलाई, 2015 तक लगातार दो बार गुजरात में स्थित डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। वह अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक बड़ौदा के द महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।
            अप्रैल 2005 में नियुक्ति के वक्त सोनी बड़ौदा के एमएसयू और भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति थे। राजनीति विज्ञान के विद्वान सोनी की विशेषज्ञता अंतरराष्ट्रीय संबंधों में है और वह 1991 से 2016 तक वल्लभ विद्यानगर में स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय  में अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पढ़ाते थे। इस बीच कुलपति के रूप में अपने तीनों कार्यकाल के दौरान वह इस विषय के शिक्षण से दूर रहे थे।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this