मनीष सिसोदिया करेंगे सीएम केजरीवाल से मुलाक़ात ,नए सीएम के नाम पर होगी चर्चा !

0
69
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal with Dy CM Manish Sisodia at an interaction with the Government School students who have qualified JEE (Main) 2017, in New Delhi on Tuesday, Picture by Prem Singh 23/May/2017

न्यूज़ डेस्क
आज दिल्ली के नए सीएम के नाम पर सहमति को लेकर मनीष सिसोदिया और केजरीवाल के बीच मंथन होना है। बता दें कि केजरीवाल ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे और तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देती’’।

पार्टी के एक अधिकारी ने कहा है कि‘‘”केजरीवाल और सिसोदिया आज मुलाकात करेंगे। उनके (केजरीवाल के) फैसले के बाद यह उनकी पहली बैठक होगी। बैठक में दोनों नेताओं के बीच अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।’’

जानकारी के मुताबिक़ बैठक सिविल लाइंस इलाका स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी।

आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ दिन में वह ‘आप’ के विधायकों की बैठक करेंगे और उनकी पार्टी के किसी सहकर्मी को मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

केजरीवाल की इस आश्चर्यजनक घोषणा के बाद, उनकी पत्नी सुनीता और दिल्ली सरकार में मंत्रियों आतिशी एवं गोपाल राय के नाम संभावित मुख्यमंत्री के रूप में चर्चा में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here