मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री वीरेंन सिंह ने कुकी समुदाय पर कसा तंज , पूछा म्यांमार से हो क्या?

0
95

बीरेंद्र कुमार झा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंन सिंह शनिवार को एक और विवाद में फंस गए। उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए गए जिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। ट्वीट को बाद में हटा दिया गया।विपक्ष और आदिवासी समूह ने उनका इस्तीफा मांगा है ।उन्होंने मुख्यमंत्री पर हिंसा प्रभावित राज्य को भड़काने का आरोप लगाया है।

इस्तीफा मामले पर ट्वीट और रिट्विट में रिएक्शन का परिणाम

इससे पहले वीरेंन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया। उनके इंफाल स्थित घर के बाहर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने उन्हें 200 मीटर दूर राज्यपाल की आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने इस बात की घोषणा की कि वह इस्तीफा देने नहीं जा रहे हैं। वीरेंन सिंह ने कहा इस महत्वपूर्ण मोड़ पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि में अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।

धांग कुकी नाम से एक टि्वटर हैंडल ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री को बहुत पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था। इसके जवाब में वीरेंन सिंह की आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया कि आप भारत से हैं या म्यांमार से?

वीरेंन सिंह ने एक अन्य ट्वीट का जवाब दिया जो जातीय दोषों पर आधारित प्रतीत होता था।एंथोनी बंकिम नाम के एक ट्विटर हैंडल से कहा गया कि वह मणिपुर के चंदेल जिला के गांव जलेंगम का निवासी है ।इसपर वीरेंन सिंह के हैंडल से जवाब में कहा गया कि ‘ यह म्यांमार में’ हो सकता है।

मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा

बीते 3 मई से मणिपुर जातीय हिंसा की चपेट में है। मणिपुर उच्च न्यायालय ने एक आदेश दिया था।कोर्ट ने सरकार से सिफारिश की थी कि मणिपुर में 53% आबादी वाले प्रमुख समुदाय मैतेई को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किया जाए।इसके कारण जनजातीय आबादी विशेषकर कुकी ने विरोध प्रदर्शन किया।इसके बाद पूरे राज्य में कई हिंसक वारदातें हुई।लगातार जारी हिंसा से अब तक यहां कम से कम 117 लोगों की मौत हो चुकी है, 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वीरेंन सिंह भी मैतेई समुदाय से ही आते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here