Homeदेशकर्नाटक चुनाव को लेकर पार्टियों की घोषणा पत्र जारी,

कर्नाटक चुनाव को लेकर पार्टियों की घोषणा पत्र जारी,

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर 10 मई को मतदान होना है। मतदान की तिथि जैसे-जैसे निकट आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रत्येक दल चुनावी जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। चुनाव में जीत हासिल करने के पार्टी के दिग्गज नेताओं की जन सभाओं से लेकर घोषणापत्र तक जारी किए जा रहे हैं।

बीजेपी का घोषणा पत्र

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र ‘ विजन डॉक्युमेंट’ आज बेंगलुरु में जारी कर दिया । घोषणा पत्र के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इस उच्चस्तरीय समिति द्वारा दी गई सिफारिशों के आधार पर हम कर्नाटक में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।

बीजेपी ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उगादी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के दौरान रसोई गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त प्रदान करेगी। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि हम राज्य के हर नागरिक के हर वार्ड में एक अटल आर केंद्र स्थापित करेंगे,ताकि राज्य भर में संस्ता,गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यकर भोजन प्रदान किया जा सके। पार्टी ने ‘ पोशाने’ योजना शुरू करने का भी वादा किया जिसके माध्यम से प्रत्येक बीपीएल परिवार को हर दिन आधा लिटर नंदनी दूध और मासिक राशन किट के माध्यम से 5 किलो श्री अन्न-श्री धन प्रदान किया जाएगा।

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब बीएस येदुरप्पा जी ने यहां की सत्ता संभाली और बाद में मुंबई जी ने उसे जारी रखा तो मैं कह सकता हूं कि बीजेपी सरकार ने आपदा को अवसर में बदल दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि कर्नाटक के लिए घोषणा पत्र ऐसी कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है,बल्कि इसकेे लिए एक उचित अभ्यास किया गया है। इसे बनाने से पहले राज्य के कोने कोने का दौरा करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा काफी मेहनत और दृढ़ता से सुझाव प्राप्त किए गए और लाखों घरों को इसमें जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हम डबल इंजन की सरकार हैं और वे ट्रबल इंजन की। हम विकास को गति देने हैं और वे विकाश को ब्रेक देते हैं।

जनता दल (सेकुलर)का घोषणा पत्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (सेकुलर )ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें उसने मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण बहाल करने का वादा किया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को ‘ जनता प्रणालीका ‘ (जन घोषणापत्र) का नाम दिया है। जनता दल एस ने नंदनी ब्रांड को बचाने के लिए अमूल को राज्य से बाहर निकालने समेत कई अन्य वादे किए हैं। पार्टी ने निजी क्षेत्र के कन्बाडियो की नौकरियों को आरक्षित करने वाला कानून लाने का भी आश्वासन दिया है।साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्रदान करने का भी वादा किया गया है।

आप का घोषणा पत्र

आम आदमी पार्टी आप ने पिछले दिनों कर्नाटक चुनाव के लिए गारंटी देते हुए अपना घोषणापत्र जारी किया आपने घोषणापत्र में इसने प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली,नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80% आरक्षण और सत्ता में आने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण शामिल है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी वादा किया कि वह हर साल 2 लाख नौकरियां सृजित करेगी और सभी खाली पदों को भरेगी।अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

Latest articles

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic

दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर...

More like this

जनगणना 2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

lकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2027 से देशभर में जनगणना होगी।...

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का सदन में उठाया मुद्दा, विस्तृत चर्चा की मांग की

#RahulGandhi # issue #airpollution #House#demand#detaileddiscussion.#Govt लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण के मुद्दे...

आधार की फोटोकॉपी पर जल्द लगेगी रोक! UIDAI ला रहा बड़ा बदलाव

कई वर्षों से जहां भी पहचान देने की बात आती है आधार की फोटोकॉपी...