नई दिल्ली: एक अजीबोगरीब मगर दर्दनाक हादसे में नीलाचंल एक्सप्रेस की बोगी के अंदर बैठे युवक की गर्दन में सरिया घुसने से मोत हो गई। ऋषिकेष दुबे जनरल बोगी में खिड़की के पास वाली सीट पर बैठे थे। तभी एक सरिया खिड़की का शीशा तोड़कर अचानकी उनकी गर्दन में घुस गया।
सूत्रों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था और वहां सरिया पड़े हुए थे। उनमें से ही एक उठलकर ऋषिकेष की आकस्मिक मौत का कारण बन गया। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि हादसा आलीगढ़ से पहले दनवार व सोमना स्टेशन के बीच सुबह करीब 8.45 बजे हुआ। मूल रूप से सुल्तानपुर के ऋषिकेष दिल्ली की निजी फर्म में नौकरी करते थे। ट्रेन को 9.23 बजे अलीगढ़ स्अेशन पर रोका गया, रेलकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुचाया,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।
गोली की रफ्तार से घुसा सरिया
नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहे विनय सरोज और शैलेंद्र मिश्र के अनुसार ट्रेनडाबर स्टेशन के पास से गुजर रही थी,तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ सरिया खिड़की के शीशे को तोड़ते हुए सीधे सीट संख्या 15 पर सवार यात्री की गर्दन एवं कान के बीच से सिर से पार होकर प्लाबोर्ड में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पास में ही बैठी दूसरी महिला यात्री बाल बाल बच गई।

