Homeदेशविपक्षी एकता को ममता बनर्जी का झटका, अकेली लड़ेंगी ​लोकसभा चुनाव 2024

विपक्षी एकता को ममता बनर्जी का झटका, अकेली लड़ेंगी ​लोकसभा चुनाव 2024

Published on

न्यूज डेस्क
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विपक्षी एकता को झटका देते हुए लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का फैसला किया है। ममता ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किसी गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी यह चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

ममता ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि तृणमूल कांग्रेस अगले वर्ष के लोकसभा चुनाव लोगों के समर्थन के बूते अकेले ही लड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि 2024 में हम तृणमूल कांग्रेस और लोगों के बीच गठबंधन देखेंगे। हम किसी अन्‍य राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगे, हम लोगों के समर्थन के बल पर अकेले ही यह चुनाव लड़ेंगे।

सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी की हार

गुरुवार को आये विधानसभा उपचुनाव के परिणाम भी घोषित हुए। पश्चिम बंंगाल की सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी को झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्यासी बायरन बिस्वास ने टीएमसी प्रत्यासी देवाशीष बनर्जी को हराया है। इस चुनाव रिजल्ट पर ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस-माकपा और भाजपा के बीच अनैतिक गठबंधन था। इसके कारण उसे जीत मिली है।

त्रिपुरा में नहीं खुला टीएमसी का खाता

त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ममता ने कहा कि जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मेरा विश्‍वास है कि वे हमारे पक्ष में वोट करेंगे। इसके साथ ही मेरा यह भी मानता है कि जो लोग माकपा और कांग्रेस को वोट दे रहे हैं, वास्‍तव में एक तरह से वे भाजपा को ही वोट दे रहे हैं। यह सच्‍चाई आज ही सामने आ गई है। बता दें कि त्रिपुरा के 60 सदस्‍यीय विधानसभा में टीएमसी खाता भी नहीं खोल पायी।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this