बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग हुई ममता बनर्जी ,सभी सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा !

0
89

न्यूज़ डेस्क
जिसकी सम्भावना लग रही थी आखिर वही हुआ। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से खुद को अलग करते हुए सूबे की सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस के साथ मिलकर वह चुनाव लड़ेगी। पांच सीटें कांग्रेस को भी देने की बात की गई थी लेकिन अब जबकि सभी सीटों पर टीएमसी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है इससे साफ़ हो गया है कि इंडिया गठबंधन से जुड़े दल अब अपने हिसाब से पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेंगे।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कीर्ति आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, टीएमसी ने महुआ मोइत्रा को पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी की। उन्‍होंने बताया कि आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के उम्मीदवार होंगे। बसीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां की जगह अपने पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है।

सूची की घोषणा कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की रैली में की गई, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही पार्टी असम, मेघालय में भी चुनाव लड़ेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी एक सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here