Homeदेशबंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Published on

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।उन्होंने 14 साल के अपने शासन की उपलब्धियां गिनायी।टीएमसी चीफ ने दावा किया कि 14 साल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार ने 2 करोड़ नौकरियों का सृजन किया।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बंगाल के बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।बावजूद इसके उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल में विकास विकास की गतिविधियां जारी रखीं।उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा पैसा रोके जाने से पहले बंगाल लगातार 4 बार मनरेगा, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़क निर्माण में देश में शीर्ष पर रहा था।

विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में 10,000 रुपए बांटे, चुनाव खत्म होने के बाद बुलडोजर चलवाये
मनरेगा, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़क निर्माण में लगातार 4 बार बंगाल देश में शीर्ष पर, फिर भी केंद्र ने पैसा रोका।
2.2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लक्ष्मी भंडार से मासिक सहायता मिल रही है।14 वर्षों में 99 लाख से ज्यादा अतिरिक्त परिवारों को पेयजल कनेक्शन मिले।

ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 14 साल में स्वास्थ्य क्षेत्र के बजटीय आवंटन में 6 गुणा बढ़ोतरी की गयी है। बंगाल अब विभिन्न क्षेत्रों में शेष भारत के लिए आदर्श बन चुका है। विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

ममता बनर्जी ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बिहार में चुनाव से पहले 10-10 हजार रुपए बांटे।चुनाव जीतने के बाद अब वहां बुलडोजर राज है।

तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 9 करोड़ लोगों के लिए ‘खाद्य साथी योजना’ पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च किये।7 करोड़ लोगों के लिए ‘दुआरे राशन’ पर 1,717 करोड़ रुपए खर्च किये।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this