ममता बनर्जी का बीजेपी पर जबरदस्त हमला, कहा अगले चुनाव में देश की महिलाएं बीजेपी को राजनीति से बाहर कर देगी !

0
113


न्यूज़ डेस्क 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बीजेपी पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी लगातार महिलाओं पर हमला करती आ रही है। बीजेपी ने पहले बिलकिस बानो के साथ यही सब किया ,उस मामले के आरोपियों को जमानत पर रिहा किया ,पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को जमानत दे दी और अब मणिपुर की महिलाओं के साथ जो हो रहा है पूरा देश देख रहा है। ममता ने कहा कि बीजेपी का बेटी बचाओ का नारा अब  बेटी जलाओं में बदल गया है। आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं  आपको राजनीति से बाहर कर देगी।  
  ममता ने हर साल होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने ‘बेटी बचाओ’ नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है? हम मणिपुर के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है।कार्यक्रम में राज्य भर के गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। ममता ने ये भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस को कोई कुर्सी नहीं चाहिए, लेकिन हम सिर्फ यह चाहते हैं कि यह भाजपा शासन जाए। बंगाल के मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि हम विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के बैनर तले केंद्र के खिलाफ सभी विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे।             
 टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की कि पार्टी मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत बंगाल के फंड को रोकने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी जयंती  को दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने कहा कि पूरा देश इस नारे से गूंज रहा है कि बीजेपी को हटा दिया जाएगा और नवगठित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A 2024 में अगली सरकार बनाएगा।
        ममता ने कहा कि केंद्र ने बदले की राजनीति के कारण बंगाल के लिए फंड रोक दिया है। जैसा कि मैंने पहले कहा था, हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के तहत बंगाल की धनराशि रोकने के खिलाफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here