Congress President Polls Result: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के अध्यक्ष, सोनिया-राहुल ने दी बधाई

0
213

नई दिल्ली: 24 सालों के बाद कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 7,897 वोट हासिल किए हैं, जबकि शशि थरूर को 1,072 वोट मिले। इसके साथ ही 416 वोट अमान्य हुए हैं।

खड़गे समर्थकों ने ढ़ोल नगाड़े बजाकर मनाया जश्न

मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय में ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे।

खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को अपना कार्यभार संभालेंगे।

जीत के बाद बोले खड़गे-पार्टी में कोई बड़ा या छोटा नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह ही काम करना है। पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

राहुल गांधी ने खड़गे को दी बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। राहुल से पहले सोनिया और प्रियंका ने भी खड़गे के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है।

सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को दी बधाई

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी।

पार्टी का पुनरुद्धार आज से शुरू:शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा-‘पार्टी का पुनरुद्धार आज से शुरू हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here