Homeदेशबिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा,एक की...

बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा,एक की मौत, कई मजदूरों के दबने की आशंका

Published on

न्यूज डेस्क
बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा सामने आया है। कोसी नदी पर बन रहे पुल का अचानक स्लैब गिर गया और इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और कई मजदूर दबने से घायल हुए हैं। घायलों की संख्या अभी साफ नहीं हुई है। इस घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए। 152, 153 एवं 154 के बीच के पिलर का गार्डर गिरा है। 1200 करोड़ की लागत से इस पुल को बनाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पुल का गार्डर गिरने के बाद कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पुल का का काम ट्रांस रेल कंपनी करा रही है। इस पुल का निर्माण भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पुल सुपौल के बकोर से मधुबनी भेजा तक होगा

जानकारी के मुताबिक सुपौल के बकोर में यह पुल बन रहा है। पुल का गार्डर गिरने के बाद कंपनी के सभी लोग फरार हो गए। इस पुल का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है। 10.5 किलोमीटर का पुल है जिसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। सुपौल के बकोर से मधुबनी के भेजा तक पुल बनना है। इस हादसे के बाद तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया। घटना के बाद वरीय अधिकारी भी पहुंचे। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुचांया जा रहा है।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this