Homeदेशमहाराष्ट्र : छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के मूर्तिकार संघ से जुड़े हैं,...

महाराष्ट्र : छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के मूर्तिकार संघ से जुड़े हैं, जिन्हे मूर्ति बनाने का अनुभव नहीं 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा है कि कलाकार जयदीप आप्टे को इतने बड़े पैमाने की मूर्ति बनाने का कोई अनुभव नहीं था। आप्टे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। जिसके बाद से सियासी हलचल तेज़ हो गई है। 

इस मामले में एनडीए की घटक दल अजित गुट की एनसीपी ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में एनडीए सरकार मुश्किल में फंस गई है। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने को लेकर इन दिनों महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में विपक्ष लगातार राज्य़ की शिंदे सरकार पर हमलावर है। मूर्ति गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने आरएसएस को लेकर बड़ा दावा किया है।

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने को लेकर राज्य सरकार मुश्किल में आ गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है और अब मूर्ति गिरने के मामले में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में स्ट्रक्चरल कंसलटेंट चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। चेतन पेशे से संरचना सलाहकार है।

शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में संरचना सलाहकार चेतन पाटिल का नाम भी शामिल है। इसी वजह से कोल्हापुर में जॉइंट ऑपरेशन के जरिए उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सिंधुदुर्ग पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। इस बीच कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया कि इसे बनाने वाला मूर्तिकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस का करीबी था।

Latest articles

राहुल के दावों पर ब्राजीलियन मॉडल का रिएक्शन,मेरा भारत में वोट डालना अविश्वसनीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वोट चोरी वाले आरोप को और तेज किया...

सुबह की चाय और टोस्ट बन सकते हैं सेहत के दुश्मन,एक्सपर्ट्स ने बताए इसके नुकसान

सुबह का समय एक कप गर्म चाय के साथ कुरकुरा टोस्ट का सेवन अब...

लैपटॉप की गंदी स्क्रीन को इन तरीकों से करें साफ, एकदम चमक उठेगी

लगातार यूज करने से लैपटॉप की स्क्रीन धूल और फिंगरप्रिंट आदि के कारण गंदी...

जंगलराज और सुशासन के बीच जनता की दीवार,महागठबंधन पर जमकर बरसे PM मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को भागलपुर स्थित हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री...

More like this