बीरेंद्र कुमार झा
महाराष्ट्र में सियासी हलचल एक बार फिर बढ़ गई है। कयास लगाया जा रहा हैं कि अजीत पवार एनसीपी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। गौर तलब है कि अगले साल लोकसभा चुनाव है। ऐसे में अगर अजीत कुमार अपने कुनबे के साथ बीजेपी का दामन थाम लेते हैं, तो महाराष्ट्र की राजनीति में यह किसी भूचाल से कम नहीं होगा।सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनसीपी के 53 विधायकों में से अजीत पवार के साथ 40 विधायक हैं। ऐसे में यह एनसीपी के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।
शरद पवार का बयान
अजीत पवार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं इस अटकल को लेकर जब एनसीपी प्रमुख शरद पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने भतीजे अजीत पवार के पाला बदलने की बात को अफवाह बताकर खारिज कर दिया।बगावत की अटकलों पर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि अजीत पवार चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्त हैं।
अजित पवार ने तोड़ी चुप्पी
अपने समर्थकों के साथ एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की चर्चा पर अब अजीत पवार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल एनसीपी में है और एनसीपी में ही बने रहेंगे। गौरतलब है कि पिछली बार जब अजीत पवार ने एनसीपी से बगावत कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इसके, बाद जब शरद बावर ने मोर्चा संभाला तो फिर अजीत पवार के सारे समर्थक एक-एक कर शरद पवार की मीटिंग में वापस लौट आए।यहां तक की स्थिति की प्रतिकूलता को भांपकर अजीत पवार खुद भी वापस शरद पवार के शरणागत हो गए थे। इसके बाद फिर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनी थी।

