Homeदेशशिंदे सरकार का पहला बजट पेश ,किसानो पर मेहरबान सरकार 

शिंदे सरकार का पहला बजट पेश ,किसानो पर मेहरबान सरकार 

Published on


न्यूज़ डेस्क 
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने आज पहला बजट पेश करते हुए समाज के गरीब तपके से लेकर किसानो और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की है। किसानो को जहाँ हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात की गई है वही एक रुपये में फसल बीमा कराने की बात भी कही गई है। किसानो को इससे बड़े लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही धान पर किसानो को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन सब्सिडी देने का भी ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं और गरीबो के लिए भी कई घोषणाएं की है। कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह के लोक लुभावना बजट पेश किये गए हैं।        
बजट में राज्य की स्वास्थ्य योजना महात्मा जन आरोग्य योजना के तहत बीमा राशि आवंटन 1.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही 200 और बीमारियां शामिल की जाएंगी।यहां तक कि गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए दी जाने वाली 2.5 लाख रुपये की रकम को बढ़ाकर 4 लाख रुपये किया गया है। 
         महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बजट के जरिए राज्य के किसानों को खूब सौगात दी है। नमो किसान योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।  बजट में सरकार ने इस योजना के लिए 6,900 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं।  बता दें कि राज्य के किसानों को नमो शेतकारी महा सम्मान योजना के तहत 6000 रुपये की वार्षिक निधि के रूप में दिया जाएगा।  जबकि, पीएम किसान योजना के जरिए 6 हजार रुपये सालाना किसानों को दिए जाते हैं। इस तरह किसानों को कुल सालाना मिलने वाली रकम 12,000 रुपये हो गई है। 
              महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट में ऐलान किया कि महाराष्ट्र में किसानों को अब सिर्फ 1 रुपए में फसल बीमा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने धान किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार की प्रोत्साहन सब्सिडी देने की घोषणा की है।  इसके अलावा ड्रोन से सैटलाइट के जरिए फसलों का ई पंचनामा करने की घोषणा की गई। जबकि मत्स्य पालक किसानों को पांच लाख रुपये का बीमा देन का ऐलान किया गया है। 

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...