HomeदेशMaharashtra:CM के तौर पर कैसा है Eknath Shinde का कामकाज, 78 फीसदी...

Maharashtra:CM के तौर पर कैसा है Eknath Shinde का कामकाज, 78 फीसदी लोगों ने शिंदे के पक्ष में दिया जवाब

Published on

विकास कुमार
लोकसभा चुनाव करीब आते देख कर एजेंसियां राजनेताओं की लोकप्रियता का सर्वे भी करा रही है। महाराष्ट्र में भी एक ओपिनियन पोल कराया गया है। ये ओपिनियन पोल जी न्यूज और मेटाराइज ने मिलकर किया है। इस ओपिनियन पोल में ये पता लगाया गया है कि सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे का कामकाज कैसा है। इस ओपिनियन पोल में लोगों ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं।

आइए ओपिनियन पोल पर डालते हैं एक नजर

ओपिनियन पोल में लोगों से ये सवाल पूछा गया कि मुख्यमंत्री के तौर पर एकनाथ शिंदे का कामकाज कैसा रहा? वहीं महाराष्ट्र की 51 फीसदी जनता का ये मानना है कि सीएम एकनाथ शिंदे का कामकाज ‘बहुत बेहतर’ रहा है। वहीं 27 फीसदी लोगों ने सीएम शिंदे के कामकाज को ‘संतोषजनक’ बताया है। तो 17 फीसदी लोगों ने सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज को पसंद नहीं किया है। और उन्होंने इसे ‘बेहद खराब’ बताया है,वहीं पांच फीसदी लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस सवाल पर अपनी कोई राय का इजहार नहीं किया है।

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक 78 फीसदी लोग एकनाथ शिंदे के कामकाज से संतुष्ट हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे के कामकाज पर 78 फीसदी लोगों के अप्रूवल मिलने से हर कोई हैरान है। यही वजह है कि कुछ लोग इस सर्वे की विश्वसनीयता पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। महाराष्ट्र में चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी कर दी है। महा विकास अघाड़ी के अंदर सीटों को लेकर मंथन जारी है। वहीं बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी सीट बंटवारे को लेकर बैठक शुरू कर दी है। इसी बीच इस सर्वे के जारी होने से एकनाथ शिंदे के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अब इस सर्वे के आधार पर शिंदे समर्थक एनडीए में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर दावेदारी पेश कर सकते हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this