Homeदेशमहाराष्ट्र बदलापुर कांड : राजनीति चरम पर ,शरद पवार धरना पर बैठे...

महाराष्ट्र बदलापुर कांड : राजनीति चरम पर ,शरद पवार धरना पर बैठे !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
महाराष्ट्र  के बदलापुर का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में राजनीति अपने चरम पर है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने बदलापुर के स्कूल में मासूमों के साथ हुए शोषण के मामले में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए हैं।

बदलापुर मामले को लेकर महाराष्ट्र में जमकर विरोध हो रहा है। इस मामले के विरोध में विपक्षी दल यानी महा विकास अघाड़ी ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद बुलाया था, जिसपर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद एमवीए ने 24 अगस्त के लिए अपनी रणनीति बदल ली है।

इसके बाद एमवीए दलों ने पुणे में धरना दिया। शरद पवार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं। शरद पवार ने बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।

हर दिन राज्य में अत्याचार की खबर सामने आती है। सरकार इस घटना को गंभीरता से लें। इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एमवीए के नेता और कार्यकर्ता राज्य में विभिन्न स्थानों पर काले झंडे लहरा कर और मुंह पर काली पट्टी बांधकर बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज महा विकास अघाड़ी द्वारा बंद बुलाया गया था। कोर्ट ने कहा है कि ऐसा न करें, हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है लेकिन हमारी लड़ाई जारी रहेगी। राज्य में गैर संवैधानिक सरकार चल रही है। और कोर्ट हमे कहता है कि हमारा बंद गैर संवैधानिक है ये बहुत गंभीर बात है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this