न्यूज डेस्क
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है और 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में हुई । दक्षिणी रेलवे ने इस हादस में मरने वालों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे में मरने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बताये जा रहे हैं। इस कोच में कुल 55 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि एक यात्री गैस जला रहा था। सिलिंडर से गैस लीक हुई और आग लगने के बाद सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक, कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे कोच तक आग फैल गई और कई लोग डिब्बे में ही फंसे रहे।

ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ से तमिलनाडु जा रही थी। यात्री दक्षिणी राज्य में मंदिर विजिट पर जा रहे थे। मदुरै से फायरफाइटर्स की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग तब लगी होगी, जब कुछ लोग ट्रेन में चाय बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए जब उन्होंने गैस जलाई तो लीक हो रहा सिलिंडर फट गया। मदुरै रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन में आग लगने के बाद रेलवे अधिकारी और मदुरै शहर पुलिस घटनास्थल पर गहन जांच कर रही है।
दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने में जुटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आध्यात्मिक यात्रा पर निकली ट्रेन को मदुरै रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया था। ऐसे में आज सुबह-सुबह ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

