मोदी का करिश्मा,चौहान का काम और लाडली बहना ने कर दिया खेल, शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया क्रेडिट

0
160

विकास कुमार
वाकई में एक अकेले मोदी कांग्रेस पर भारी पड़ गए,तीन राज्यों में मोदी का करिश्मा राहुल के वादे पर भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश में भगवा लहर की आंधी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। मोदी का करिश्मा,शिवराज की लोकप्रियता,शाह की रणनीति और लाडली बहन योजना ने मिलकर बड़ा खेल कर दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी ने एक सौ 64 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 65 सीटों से संतोष करना पड़ा है। वहीं दोनों पार्टियों के वोट प्रतिशत में बहुत बड़ा फासला रहा है। बीजेपी ने जहां 48 दशमलव छह छह फीसदी वोट हासिल किया। वहीं कांग्रेस को महज 40 दशमलव चार छह फीसदी वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस लिहाज से देखें तो बीजेपी ने कांग्रेस से आठ दशमलव दो फीसदी ज्यादा वोट हासिल किया। बाइपोलर मुकाबले में आठ दशमलव दो फीसदी का मार्जिन बहुत बड़ा अंतर होता है। यही वजह है कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में जीत की सुनामी ला दी है।

बीजेपी की जीत के पीछ लाडली बहना योजना का बड़ा हाथ रहा है। इस योजना के तहत एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को वर्तमान में 12 सौ 50 रुपए प्रति माह दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस योजना ने कांग्रेस के सत्ता में आने के सपनों पर पानी फेर दिया, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अभूतपूर्व जीत हासिल की है,साफ है कि जनता ने कमलनाथ को रिजेक्ट कर बीजेपी का कमल चुन लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here