Homeदेशमध्यप्रदेश मंत्रिमंडल : सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में 28 विधायक लेंगे...

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल : सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में 28 विधायक लेंगे शपथ ,शिवराज सिंह करेंगे केंद्र की राजनीति!

Published on

न्यूज़ डेस्क 
अब से कुछ ही देर बाद मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। नए मंत्रियों के शपथ समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है और करीब तीन बजे के बाद मंत्रिमंडल का शपथ समारोह हो जायेगा। जानकारी के मुताबिक़ करीब 28 मंत्री शपथ लेंगे जिनमे 18 कबिनेट मंत्री होंगे जबकि 6 को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया जायेगा।

इसके साथ ही चार विधायकों को राज्य मंत्री बनाया जायेगा। शिवराज सिंह चौहान का इसमें कही कोई नाम नहीं है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अब शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में लाया जाएगा। उन्हें केंद्र में कोई बड़ा पद दिया सकता है।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को आज शपथ लेना है उनके नाम इस प्रकार है –

कैबिनेट मंत्री

1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17-चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार
राज्यमंत्री-
25–राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल
             मध्य प्रदेश के इस नए मंत्रिमंडल में सांसद होते हुए भी विधानसभा का चुनाव लड़ने वाली रीति पाठक को जगह नहीं दी गई है। बीजेपी ने सांसद होते हुए भी विधायकी का चुनाव लड़ने के लिए 7 दिग्गजों को चुनावी रण में उतारा था. इनमें से फग्गन सिंह कुलस्ते और गणेश सिंह चुनाव हार गए थे। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया है। ऐसे में बाकी के चार में से तीन सांसदों को बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। 
              बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर आने वाले प्रह्लाद पटेल को मध्य प्रदेश में मंत्री बनाया है। उन्ही के साथ राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को भी बीजेपी ने मंत्री बनाया है। ये दोनों भी सांसद होते हुए पार्टी के निर्देश पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे और जीते थे। वहीं इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है। विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री बनाया है। 

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...