रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बस जबलपुर के रास्ते रीवा होकर इलाहाबाद जा रही थी।
हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी बस
रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 11.30 बजे रीवा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोहागी घाट में हुई। उन्होंने कहा कि यह बस तेलंगाना के हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी।
Madhya Pradesh | 14 dead, 40 injured in a collision between a bus and trolley near Suhagi Hills in Rewa. The bus was going from Hyderabad to Gorakhpur. All people on the bus are reportedly residents of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/cwN2MUCB7O
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 22, 2022
12 लोगों की मौके पर ही हुई मौत
हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया और एक व्यक्ति ने रीवा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में ज्यादातर यात्री श्रमिक थे जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।
It seems that the trolley truck had an accident with the truck in front of it and when the driver applied brakes, the bus behind it rammed into it. Police-admn and local people are here. Rescue operations were done. Injured have been sent to hospital: Manoj Pushp, Rewa Collector pic.twitter.com/6BcEeeYzSb
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 22, 2022
MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने जताया खेद
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘रीवा में हैदराबाद से गोरखपुर जा रही यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था। इस अत्यंत हृदय विदारक घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति ।। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
CM शिवराज सिंह चौहान से घायलों के उपचार व UP निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई।प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को ₹02 लाख व गंभीर घायलों को ₹50,000 सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/Y0MQj6k4OG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2022
उन्होंने कहा, ‘जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हमने पूरी रात बचाव अभियान चलाया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का रीवा में उपचार चल रहा है। इस पूरे दुखद घटनाक्रम से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी अवगत कराया है।’’