कर्नाटक की कसर तमिलनाडु में पूरा करना चाहती है बीजेपी, अमित शाह के मंच पर दिखा सेंगोल

0
126

 

बीरेंद्र कुमार झा
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में कोई नुकसान उठाना नहीं चाहती है। अब 2024 के आम चुनाव में 1 साल का समय बचा है, ऐसे में बीजेपी ने दक्षिण राज्यों पर अपना ध्यान फोकस करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के वेल्लोर में एक जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में 39 में से कम से कम 25 सीट एनडीए के खाते में जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी

सेंगोल के सहारे वोट जुटाने कवायद

अमित शाह ने वेल्लोर जिले के पल्लीकोंडा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे अपील करने आया हूं कि बीजेपी और उसके सहयोगियों को कम से कम 25 सीटों पर जीतएं ।उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने चोल साम्राज्य के प्रतीक सेंगोल को नए संसद भवन की इमारत में स्थापित किया है। यह एक आभार की निशानी है।

गौरतलब है कि सेंगोल को लेकर अभी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है। एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देकर कांग्रेस ने कहा था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को सैंगोल सौंपने की कहानी झूठी है। वहीं बीजेपी ने भी पलटवार किया था और कहा था कि कांग्रेस के नेता यह सोचकर शरारत करते हैं कि अधिनम का बयान विरोधाभासी हो जाए ।वेल्लोर के मंच पर राज्य में 2014 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले और न्यू जस्टिस पार्टी के फाउंडर एसी शनमुगन ने अमित शाह को सैंगोल का एक मॉडल भेंट किया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर बोला हमला

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने तमिलनाडु की संस्कृति और इतिहास को प्रचारित करने के लिए बहुत काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, तमिल स्कॉलर्स, संस्कृति और भाषा की बात गर्व के साथ करते हैं।अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा मुख्यमंत्री पूछते हैं कि तमिलनाडु के लिए हमने क्या किया है? मैं यहां उनके सवालों का जवाब देने आया हूं उन्होंने कहा कि जब डीएमके यूपीए सरकार का हिस्सा थी तब उसे 10 साल में ₹95 हजार करोड़ केंद्र से मिले थे ,लेकिन मोदी सरकार ने 2 लाख 47 हजार करोड रुपए दिए हैं।

2G,3G और,4G को जोड़ा विपक्षी राजनीतिक घराने के भ्रष्टाचार से

अमित शाह ने 2G, 3G और 4G कह कर डीएमके और कांग्रेस पर तंज कसा उन्होंने कहा कि मारन परिवार 2G है क्योंकि यह दो पीढ़ी से राजनीति में भ्रष्टाचार कर रहा है, करनानिधि का परिवार 3G है ,क्योंकि वह तीन पीढ़ी से राजनीति में भ्रष्टाचार कर रहा है ,वही गांधी परिवार 4G है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here