13 मार्च के बाद होगी लोकसभा चुनाव की घोषणा ,आठ चरणों में होंगे चुनाव !

0
358


न्यूज़ डेस्क 
उम्मीद की जा रही है कि 13 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग सूत्रों का कहना है कि मर्च में चुनाव की घोषणा की जा सकती है और यह आठ चरणों में चुनाव हो सकता है। सूत्रों ने कहा कि अभी आयोग तमाम राज्यों का दौरा कर रहा है और जब यह दौरा पूरा हो जाएगा तो तारीखों का ऐलान होगा।          

केंद्रीय चुनाव निकाय के अधिकारी वर्तमान में तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा। राज्य का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने वाला है। बताया जा रहा है कि 7 से 8 चरणों में मतदान हो सकता है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी कमर ली है।

 आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियो के साथ नियमित बैठकें कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीईओ ने समस्या वाले क्षेत्रों, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों की उनकी आवश्यकता, सीमाओं पर कड़ी निगरानी को सूचीबद्ध किया है।

 चुनाव आयोग ने मई से पहले होने वाले लोकसभा चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक तैनात करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करने और हटाने के लिए ईसीआई के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक समर्पित प्रभाग बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here