Homeदेशलोकसभा चुनाव : सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमते कम कर सकती है...

लोकसभा चुनाव : सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमते कम कर सकती है !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार इस दिशा में तैयारी भी कर रही है। इसकी घोषणा कब की जाएगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

बता दें कि अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी आयी है लेकिन सर्कार ने अभी तक इसकी कीमतों में कोई कमी नहीं की है। माना जा रहा है कि बीजेपी के एक वर्ग ने शिकायत की है कि बढ़ती महंगाई देश के सामने बड़ी चुनौती है और अगर तेल की कीमतों में कटौती नहीं की जा सकती है तो चुनाव पर भी इसके दुष्परिणाम पड़ सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दोनों ईंधनों में 4 रुपये से 10 रुपये प्रति लीटर तक की कीमतों में कटौती और तेल कंपनियों पर इसके प्रभाव पर विभिन्न संयोजनों और क्रम परिवर्तन पर काम किया है। सरकार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती पर भी विचार कर रही है, ताकि कीमत में कटौती का पूरा बोझ तेल सार्वजनिक उपक्रमों- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर न पड़े।

 सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री के स्तर पर लिया जाएगा। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत पिछले साल मई में कम हुई थी जब वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
                वैश्विक बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतें गिर रही हैं। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा था। यह पहले के महीनों में 85 से 90 डॉलर की रेंज से कम है, इससे ईंधन की कीमतों में कटौती करना आसान हो गया है। इस बीच, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित कटौती की खबरों के बीच शुक्रवार के कारोबार में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर 4 फीसदी तक टूट गए।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...